इग्नू में प्रवेश शुरू, आवेदन की अंतिम तिथि 30 जून
चित्तौड़गढ़ | इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय के अध्ययन केंद्र महाराणा प्रताप पीजी कालेज में जुलाई 2018 सत्र की प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इच्छुक विधार्थी ऑनलाइन विभिन्न पाठ्यक्रमों सर्टिफिकेट डिप्लोमा एवं स्नातक स्नातकोत्तर आदि में अपना आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून है।