पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मेवाड़ को पहली बार प्रदेश स्तरीय दायित्व, बैठक में समस्याओं पर मंथन

मेवाड़ को पहली बार प्रदेश स्तरीय दायित्व, बैठक में समस्याओं पर मंथन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| चित्तौड़गढ़

राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) की जिला स्तरीय बैठक राउप्रावि प्रेमनगर में हुई। इसमें पहली बार मेवाड़ क्षेत्र को संघ का प्रदेश महामंत्री का दायित्व अरविंद व्यास को मिलने पर उनका संघ के पदाधिकारियों एवं शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने अभिनंदन किया।

समारोह के मुख्य अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) हेमन्त द्विवेदी थे। अध्यक्षता तेजपाल सिंह शक्तावत ने की। विशिष्ट अतिथि नोडल प्रधानाचार्य गणेशलाल पूर्बिया, शंभुलाल सोमानी, रविन्द्र सिंह सिसोदिया, गोपाल शर्मा (संभाग संगठन मंत्री), रोशनलाल तोतला, (शैक्षिक प्रकोष्ठ संयोजक), जिला महिला मंत्री पवन शेखावत एवं बीईईओ सुभाष यादव थे। स्वागत उदबोधन महेश नुवाल प्रधानाध्यापक प्रेमनगर, राजेश दाधीच ने दिया। अभिनंदन के दौरान नवनिर्वाचित प्रदेश महामंत्री व्यास ने कहा कि शिक्षक हितों के लिए सदैव तत्पर रहूंगा तथा अभिनंदन पर सभी का आभार जताया। उपशाखा अध्यक्ष राजेंद्र व्यास ने बताया कि गंगरार उपशाखा अध्यक्ष अशोक कोचिटा , डूंगला जगदीश भट्ट, निम्बाहेड़ा गोपाललाल व्यास, महिला उपाध्यक्ष निशा साल्वे, जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेश दत्त व्यास, रेखा पुरोहित, डाॅ. विष्णु व्यास, कैलाश तोतला, राजेन्द्र गगरानी, राजेन्द्र सोमानी, देवकीनंदन वैष्णव, भंवर दास वैष्णव, रूपकिशोर गोस्वामी, ओमप्रकाश ऐणिया, जगदीश दशोरा, शिवशंकर गौड़, नारायण सिंह चूंडावत, लक्ष्मीनारायण सोनी, एस के तिवारी सहित संघ के पदाधिकारी एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी मौजूद थे। आभार उपशाखा अध्यक्ष राजेन्द्र व्यास एवं संचालन नवीन सारथी ने किया।

आज करेंगे पदभार ग्रहण, उठाएंगे शिक्षकों की मांगे

नवनिर्वाचित प्रदेश महामंत्री अरविंद व्यास शनिवार को जयपुर स्थित संघ के कार्यालय में पदभार ग्रहण करेंगे। उन्होंने बताया कि सातवें वेतन आयोग वेतन स्थरीकरण की विसंगति को दूर करने सहित कई मांगों को सरकार के समक्ष रखकर समाधान के प्रयास किए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...