भास्कर संवाददाता | चित्तौड़गढ़
राजस्थान कामगार एवं कर्मचारी कल्याण संस्था का 25वां वार्षिक अधिवेशन एवं साधारण सभा हुई। मुख्य अतिथि आरसी शर्मा अधीक्षण अभियंता(पवस)अजमेर डिस्कॉम थे। अध्यक्षता मोहम्मद मोबिन लेखाधिकारी तथा विशिष्ट अतिथि एससी अग्रवाल अधिशाषी अभियंता एवं कर्मचारी सदस्य उपस्थित हुए।
मुख्य अतिथि शर्मा ने समाज के लिए समय निकालने की बात कही। अध्यक्ष मोबिन ने कहा कि समस्त योजनाएं व्यावहारिक एवं विश्वसनीय हैं। विशिष्ट अतिथि अधिशाषी अभियंता एससी अग्रवाल व मनोहर परिहार व संस्था के संस्थापक एवं लोकमित्र ब्लड बैंक चेयरमैन डाॅ. महेंद्र श्रीमाली ने विचार व्यक्त किए।
महामंत्री प्रतिवेदन संस्था के प्रांतीय महामंत्री सुदीप पंड्या ने प्रस्तुत किया। धन्यवाद आभार संयुक्त सचिव अभय बोहरा ने किया। संचालन गोविंद देव तैलंग ने किया। विद्युतकर्मी, अभियंता, अधिकारी सहित उदयपुर मुख्यालय से पुष्पकांत चौैहान, शांति लाल जैन, बंशीलाल पोखरना उपस्थित थे।