चित्तौड़गढ़ | सीए ब्रांच द्वारा नेशनल टेलेंट हंट वाद-विवाद प्रतियोगिता 25 मई को होगी। सीए ब्रांच सचिव बीके डाड ने बताया कि पंजीयन की आखरी तारीख 23 मई रहेगी है। भाग लेने वाले विद्यार्थियों को आठ विभिन्न विषयों पर 12 मिनिट की टिप्पणी करनी होगी। उन्होंने बताया कि नए आईटीआर फाॅर्म कर अपवचना पर रोकथाम, जीएसटी- आपूर्ति का स्थान, अंडरटेकिंग का पत्र (एलओयू ) भारत में बैंकिंग प्रणाली के लिए वरदान या अभिशाप, इंटरनेट पर डेटा की गोपनीयता सहित विषय रहेंगे। भाग लेने के लिए विद्यार्थियों का आर्टिकलशिप में रजिस्ट्रेशन होना आवश्यक है। ब्रांच लेवल से 1 विद्यार्थी का चयन किया जाएगा जो आगे रीजनल लेवल पर भाग लेगा। ब्रांच चेयरमैन अशोक सोमानी ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए इच्छुक विद्यार्थी अपना पंजीयन 9 आशुतोष नगर स्थित ब्रांच पर 23 मई शाम 4 बजे तक करा सकेंगे।