पानी के बकाया बिल 21 तक जमा करा सकेंगे
चित्तौड़गढ़ | पानी के बकाया बिल की राशि 21 मई तक जमा करा सकेंगे। सहायक अभियंता पीयूष कुमार मोदी ने बताया कि पहले उक्त बिल जमा कराने की अंतिम तिथि 15 मई थीं। बिल की राशि पाडनपोल सहायक अभियंता कार्यालय एवं शास्त्रीनगर स्थित कनिष्ठ कार्यालय टंकी के नीचे स्थाई रूप से ई-मित्र कियोस्क पर जमा करा सकेंगे।