पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बड़ीसादड़ी नीमच रेल लाइन का निर्माण जल्द शुरू किया जाएगा

बड़ीसादड़ी-नीमच रेल लाइन का निर्माण जल्द शुरू किया जाएगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चित्तौड़गढ़ | रेलवे अब शीघ्र ही बड़ीसादड़ी-नीमच नवीन स्वीकृत रेल लाइन का कार्य शुरू होगा। रेलवे बोर्ड चेयरमैन अश्विनी लोहानी ने बैठक में सांसद सीपी जोशी को यह बताया। सांसद जोशी ने मंगलवार को दिल्ली में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन लोहानी से भेंट की। जोशी ने बताया कि बड़ीसादड़ी-नीमच नवीन स्वीकृत रेल लाइन का कार्य शीघ्र प्रारंभ करने की मांग की। जोशी ने स्वीकृत नीमच-रतलाम मार्ग के दोहरीकरण तथा रेलवे की आधारभूत सुविधाओं की स्वीकृति पर आभार जताते हुए चित्तौड़गढ़-नीमच का दोहरीकरण के कार्य की जानकारी दी। नीमच-रतलाम दोहरीकरण के स्वीकृत होने से चित्तौड़गढ़ से रतलाम सीधे दोहरी लाइन से जुड़ जाएगा। रेलवे मैंबर इंजीनियरिंग महेशकुमार गुप्ता भी साथ रहे।

रेलवे बोर्ड चेयरमैन से चर्चा करते हुए सांसद सीपी जोशी।

खबरें और भी हैं...