पानी की बर्बादी रोकने के लिए जल मित्र उठा रहे आवाज
भास्कर संवाददाता | चित्तौड़गढ़
शहर में पानी का अपव्यय और दुरुपयोग को रोकने के लिए भास्कर के जल मित्र आवाज उठा रहे हैं। वे जिम्मेदार विभागों तक शिकायत करने सहित खुद आगे आकर पानी की बर्बादी रोक रहे हैं।
शास्त्रीनगर क्षेत्र में सीवरेज कार्य की धीमी गति से परेशानी के साथ पानी का अपव्यय भी हो रहा है। जल मित्र करणसिंह सिसोदिया ने कहा कि शास्त्रीनगर चौराहा से भंडारी हॉस्पिटल तक चार माह से सड़क पर डामरीकरण नहीं होने से मिट्टी उड़ती है। इसे रोकने के लिए टैंकरों से पानी का छिड़काव किया जाता है, लेकिन इससे पानी की बर्बादी हो रही है। यदि शीघ्र डामरीकरण किया जाए तो दुरुपयोग रुकेगा। गांधीनगर निवासी जल मित्र दिव्या जैन ने अप्सरा टॉकीज के पास सुबह मोटर चलाकर पाइप से फर्श धो रहे युवक से समझाइश कर उसे जल का महत्व बताया। दिव्या ने बताया कि सदर बाजार मेन रोड पर बिना टोंटी के नलों से पानी बहता है। ढूंचा बाजार में जैन मंदिर के पास व गली में भी नलों पर टोंटी नहीं है। गांधीनगर में ओछडी गेट के पास पाइप लाइन लीक होने से पानी बहता है। गांधीनगर मेन रोड पर सामुदायिक जल वितरण सिस्टम की टंकी ओवरफ्लो देख जल मित्र दिव्या ने मोटर का स्विच बंद किया। कार की धुलाई कर रहे व्यक्ति से भी समझाइश कर जल का महत्व बताया। कपासन निवासी जल मित्र उज्जवल दाधीच सहित बांसी निवासी अरविंदसिंह खोडियाखेड़ा, सेमलपुरा निवासी अशोक तिवारी, बोरदा के राधेश्याम प्रजापत, मीठारामजी का खेडा निवासी विनोद मीणा ने भी लोगों से चर्चा कर जल संरक्षण का महत्व बताया।

पार्क में घूमते हुए रोका पानी का अपव्यय
यूथ फॉर चेंज के सुभाष शर्मा, गोपाल शर्मा, नितिन त्रिपाठी शहर के अभिमन्यु पार्क में घूमने के लिए पहुंचे तो वहां एक लीकेज पाइप से पानी बह रहा था। इन युवाओं ने पाइपलाइन पर प्लास्टिक की थैली बांधकर पानी को रोका।