पीसीसी में मेरा बूथ मेरा गौरव शिविर में पहुंचे जिले के नए ब्लॉक अध्यक्ष
चित्तौड़गढ़ | प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से मेरा बूथ मेरा गौरव सम्मेलन में जिले के नवनियुक्त ब्लाक अध्यक्षों ने भाग लिया। जिला प्रवक्ता अहसान पठान ने बताया कि पीसीसी की आेर से जयपुर के ज्ञान विहार यूनिवर्सिटी ऑडिटोरियम में हुए एक दिवसीय प्रशिक्षक प्रशिक्षण शिविर में जिलाध्यक्ष मांगीलाल धाकड़, कपासन अ व बी के ब्लाक अध्यक्ष नकुल सिंह भाटी, प्रकाश चौधरी एवं बड़ीसादड़ी डूंगला ब्लाक अध्यक्ष हरीश धाकड़, उत्सव भाणावत ने भाग लिया।