पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जैन नैतिक संस्कार निर्माण आवासीय शिविर 17 से

जैन नैतिक संस्कार निर्माण आवासीय शिविर 17 से

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चित्तौड़गढ़ | मेवाड़ शिविर समिति तथा श्रीव.स्था.जैन श्रावक संघ राशमी के संयुक्त तत्वावधान में बालक-बालिकाओं को सुसंस्कारित करने तथा ग्रीष्मावकाश में उनके समय का सदुपयोग हो, इस उद्देश्य से 17 से 27 मई तक राशमी में सातवां राष्ट्रीय ज्ञान आराधना जैन नैतिक संस्कार निर्माण आवासीय शिविर लगेगा। शिविर का उदघाटन 17 मई सुबह 10 बजे आदर्श विद्या निकेतन के परिसर में होगा। शिविर में शिविर अध्यक्ष भीमराज रांका,‘‘एडवोकेट’’ तथा श्रीवर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ राशमी श्रीसंघ के संरक्षक रिखबचंद बोरदिया तथा श्रीसंघ अध्यक्ष दौलत कुमार पोखरना द्वारा तैयारियों का जायजा लिया गया। मुख्य अतिथि भामाशाह नेमीचंद धाकड़, जैन कांफ्रेंस अध्यक्ष राजस्थान मुम्बई तथा विशिष्ट अतिथि समाजसेवी अशोक चंडालिया कपासन तथा अशोक कोठारी, भीलवाड़ा, कंवरलाल सूर्या (मंत्री-जैन कांफ्रेंस, भीलवाड़ा) होंगे। समारोह में शिविराधिपति हस्तीमल बोहरा, मालेगांव, शिविर समिति संरक्षक सम्पतलाल बोरदिया, कोषाध्यक्ष संपतराज कोठारी, पाली शिविर संचालक धीरज बोरदिया होंगे।

खबरें और भी हैं...