जिला माहेश्वरी सभा के चुनाव 17 जून को
चित्तौड़गढ़| जिला माहेश्वरी सभा के जिलाध्यक्ष व 25 कार्य समिति सदस्यों के चुनाव के लिए अस्थाई मतदाता सूची प्रकाशन किया गया। इसमें 21 मई तक जिला संयोजक कन्हैयालाल न्याति व प्रदेश मंत्री राकेश जेतलिया को बालाजी मार्केट स्थित कार्यालय में आपत्ति प्रेषित कर सकेंगे। अंतिम मतदाता सूची व चुनाव के नियम व कार्यक्रम का प्रकाशन 25 मई तक किया जाएगा। जिला सभा के चुनाव 17 जून को गांधीनगर स्थित महेश वाटिका में होंगे। चुनाव अधिकारी द्वारा चुनाव कराए जाएंगे। उक्त जानकारी चित्तौड़गढ जिला माहेश्वरी सभा के तदर्थ समिति के संयोजक कन्हैयालाल न्याति कपासन ने दी।