शंभूपुरा में श्रीश्याम वंदना महोत्सव 17 से मनाया जाएगा
चित्तौड़गढ़ | शंभूपुरा में 12वां श्रीश्याम वंदना महोत्सव 17 से मनाया जाएगा। श्रीश्याम रंगीला बजरंग मित्र मंडल के संरक्षक हेमंत कोठारी और सचिव विजय शर्मा ने बताया कि 17 मई की शाम चार बजे से श्याम बाबा की शोभायात्रा डीजे और ढोल नगाड़ों के साथ धूमधाम से निकाली जाएगी। विभिन्न चलित एवं सजीव झांकियां शामिल होगी। शोभायात्रा में शामिल शाही बग्गी में श्याम प्रभु विराजमान रहेंगे, जो मुख्य मार्गो से नगर भ्रमण करते हुए पुनः श्याम बगीची पहुंचेंगे। शोभायात्रा के श्याम बगीची पहुंचने पर अतिथियों और श्याम भक्तों द्वारा महाआरती हो।