बस्सी और घोसुंडा भाजपा ग्रामीण मंडल की बैठक
चित्तौड़गढ़| बस्सी व घोसुंडा भाजपा ग्रामीण मंडल की बैठक में विधायक चंद्रभानसिंह आक्या ने संगठन को मजबूती प्रदान करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि साढ़े चार साल में जनता की समस्या के समाधान का प्रयास किया, जिससे जनता में संतोष है। प्रधान प्रवीणसिंह राठौड़, भूमि विकास बैंक अध्यक्ष कमलेश पुरोहित, बस्सी ग्रामीण मंडल अध्यक्ष भंवरसिंह खरड़ीबावड़ी, घोसुंडा मंडल अध्यक्ष दिनेश शर्मा, उपप्रधान सीपी नामधराणी ने भी संबोधित किया। कर्नल रणधीरसिंह, जिला परिषद सदस्य बगदीराम धाकड़, गायत्री जोशी, मंडल महामंत्री गोपाल चौबे, लाला गुर्जर, सरपंच प्रतिनिधि हरीशसिंह , रोलाहेड़ा सरपंच गिरधरसिंह, सोनगर सरपंच रतन भंवरसिंह, घोसुंडी सरपंच उतरा दशोरा, शंकर वैष्णव सहित पदाधिकारी उपस्थित थे।