कल से जिला कारागृह में दस दिन तक चलेगा विधिक सेवाएं विशेष अभियान
भास्कर संवाददाता | चित्तौड़गढ़
राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार कारागृह में निरुद्ध महिला बंदियों तथा उनके बच्चों के लिए विधिक सेवाओं की पहुंच बढाने के उद्देश्य से गठित टीम के सदस्यों को प्रशिक्षण देने के लिए कार्यशाला हुई।
नवीन न्यायालय परिसर के वैकल्पिक विवाद निस्तारण केंद्र में प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला एवं सत्र न्यायाधीश हेमंत कुमार जैन की अध्यक्षता में कार्यशाला में गठित टीम के सदस्य व जेल डीएसपी गोविंदसिंह, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक ओमप्रकाश तोषनीवाल, एडीईओ माध्यमिक शांतिलाल सुथार, आसरा विकास संस्थान की शकीरा बानो, पेनल अधिवक्ता सीमा भारती गोस्वामी, रिटेनर अधिवक्ता सुलक्षणा सांचोरा, राजेंद्रसिंह राठौड़, चिकित्सक दीप्ति श्रीवास्तव, डीईओ प्रारंभिक प्रतिनिधि जशोदा बसेर उपस्थित हुए। जिन्हें अध्यक्ष डीजे जैन, सीजेएम विशाल भार्गव एवं पूर्णकालिक सचिव डा. महेंद्रसिंह के सोलंकी ने 17 मई से दस दिन के विशेष अभियान की जानकारी दी। विशेषतः आरडी उपाध्याय बनाम आंध्रप्रदेश सरकार एवं अन्य एआईआर 2006 एससी 1946 में उच्चतम न्यायालय द्वारा पारित आदेश 13 अप्रैल 2006 में वर्णित अधिकारों की जानकारी देगा।