पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • समर कैंप में बढ़ रहा छात्रों का उत्साह

समर कैंप में बढ़ रहा छात्रों का उत्साह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीरजा मोदी स्कूल में समर कैंप के दौरान म्यूजिक सिस्टम की जानकारी लेते बच्चे।

चित्तौड़गढ़ | शहर के नीरजा मोदी स्कूल एवं दैनिक भास्कर के तत्वावधान में चल रहे समर कैंप के दूसरे दिन मंगलवार को विविध एक्टिविटी सीखने के लिए और अधिक विद्यार्थियों ने रुचि दिखाई। कैंप के लिए अभी भी ऑन द स्पॉट रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

इस कैंप में पर्सनालिटी डवलपमेंट, डांस, आर्ट एंड क्राफ्ट, एरोबिक्स, स्पोकन इंग्लिश सहित करीब 15 से अधिक एक्टिविटी सिखाई जा रही है। खास बात यह है कि नीरजा मोदी विद्यालय में पहली बार इंडियन आइडल डांस एकेडमी द्वारा डांस व म्यूजिक प्रतिदिन शाम 4 से 6 सिखाया जा रहा है। स्कूल डायरेक्टर प्रशांत वाजपेयी ने बताया कि इच्छुक अभिभावक अपने बच्चों का पंजीकरण स्कूल में अभी भी करा सेकेंगे। उल्लेखनीय है कि इस कैंप में दो से 15 साल के बच्चे भाग ले रहे हैं। यह कैंप 31 मई तक जारी रहेगा।

खबरें और भी हैं...