चित्तौड़गढ़ | शहर के सेंती क्षेत्र में पटाखे जलाकर मोहल्ला वासियों को परेशान करने पर पुलिस ने एक जने को गिरफ्तार किया। सदर थाने के एएसआई देवीलाल ने बताया कि बापूनगर सेंती की गली नंबर आठ में शुक्रवार देर रात जयेश पुत्र विनोद मलखानी आतिशबाजी कर रहा था। इससे परेशान पड़ोसियों ने पुलिस को शिकायत की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जयेश को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया।