पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रुचि के अनुसार विषय में प्रवेश लेकर अपना कॅरिअर बनाएं

रुचि के अनुसार विषय में प्रवेश लेकर अपना कॅरिअर बनाएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | चित्तौड़गढ़

मेवाड़ यूनिवर्सिटी गंगरार द्वारा सामाजिक न्याय के पक्षधर डॉ. शौकीन वर्मा के संयोजन में चलाए जा रहे शिक्षा के प्रति जागरूकता अभियान के अंतर्गत जावद समता विद्यापीठ नानेश भवन में शिक्षा के प्रति जागरुकता अभियान सेमिनार हुआ।

मुख्य वक्ता एवं मेवाड़ यूनिवर्सिटी के चीफ डायरेक्टर कुमार राजेश ने छात्र छात्राओं से रूबरू होकर संवाद के माध्यम से विद्यार्थियों की झिझक दूर की और उन्हें इस बात के लिए तैयार किया की अपनी इच्छा और रुचि के अनुसार विषय में प्रवेश लेकर अपना कॅरिअर बनाएं न कि दूसरों के दबाव आकर। धीरज मांडोरिया ने भी छात्र-छात्राओं को मोटिवेट किया। सेमिनार के मुख्य अतिथि डॉ. शौकीन वर्मा थे। अध्यक्षता निंबाहेड़ा के पूर्व पार्षद रामचंद्र बामनिया ने की। विशिष्ट अतिथि मेवाड़ यूनिवर्सिटी की प्रोग्राम डायरेक्टर प्रियंका चौहान थीं। समता विद्यापीठ के अध्यापक मुकेश जैन, कन्हैयालाल सोलंकी, डॉ. प्रहलाद डांगी सहित छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। अतिथियों का समता विद्यालय परिवार की ओर से राष्ट्रीय तिरंगा दुपट्टा गले में धारण कराकर स्वागत किया। संचालन प्रिंसिपल जीवन दास बैरागी ने किया। समता विद्यापीठ के डायरेक्टर राजेश कांठेड़ ने आभार जताया।

खबरें और भी हैं...