पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • राज्य स्तरीय सब जूनियर शतरंज स्पर्धा में प्रदेश से पहुंचे 77 खिलाड़ी

राज्य स्तरीय सब जूनियर शतरंज स्पर्धा में प्रदेश से पहुंचे 77 खिलाड़ी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बड़ीसादड़ी | एआर सीए के तत्वाधान में चल रही राज्य स्तरीय अंडर 15 सब जूनियर शतरंज प्रतियोगिता का उद‌्घाटन शनिवार को पूर्व विधायक प्रकाश चौधरी ने किया। समारोह की अध्यक्षता बड़ीसादड़ी प्रधान चेतना मेघवाल ने की। विशिष्ट अतिथि पंस सदस्य लोकेश चौधरी, उदयलाल रावत थे। चित्तौड़गढ़ शतरंज संघ के सचिव कमलेश चौधरी ने बताया कि प्रतियोगिता में जयपुर, जोधपुर, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, कोटा, अजमेर से कुल 77 खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के पहले दिन के दूसरे चरण तक बालक वर्ग में जयपुर के उज्ज्वल दीप, उदयपुर के रजत व्यास, ऋषभदेव, कार्तिक भंडारी, उदयपुर के अरूण कटारिया शीर्ष पर बरकरार है। वही बालिका वर्ग में उदयपुर की अक्षिता जैन, जयपुर की आर हरिनी, यक्षितासिंह, जोधपुर की वर्षिका सचदेवा, उदयपुर की अनिशा जैन, चित्तौड़गढ़ बड़ीसादड़ी की ऋषिता मेहता, उदयपुर की उत्सवी दवे, जयपुर की सौम्या जैन, यती कोठारी, यशस्वी गुप्ता, बड़ीसादड़ी की दिया मेहता, अजमेर की दानिश शीन, बड़ीसादड़ी की कार्तिका गांग, महिमा मोगरा, अनुष्का भंडारी, हिर्या खिंची, परिधि कंठालिया बढ़त बनाए हुए है। मंच संचालन सीपी शर्मा ने किया । मुख्य निर्णायक अंतरराष्ट्रीय आरबिटर राजेन्द्र तेली थे।

खेल समाचार

खबरें और भी हैं...