मंगलवाड़ | उदयपुर-चित्तौड़गढ़ राजमार्ग स्थित ईडरा मोड पर शनिवार को हादसे में एक बाइक सवार की मौत हो गई। मंगलवाड़ थाना प्रभारी योगेश चौहान ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 2 बजे ईडरा निवासी विदेश पुत्र लालूराम गायरी मंगलवाड़ से ईडरा जा रहा था। ईडरा मोड के पास रोंग साइड से एक ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मार दी, जिसमे बाइक सवार घायल हो गया। लोगों ने उसे मंगलवाड़ पीएचसी पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे उदयपुर रैफर कर दिया। उदयपुर में उपचार के दौरान घायल युवक की मौत हो गई। इधर, हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने ट्रेलर चालक के साथ मारपीट कर दी। मृतक के मामा रावतपुरा निवासी कैलाश पुत्र बगदी राम गायरी ने मर्ग दर्ज करवाया। पुलिस ने ट्रेलर जप्त किया। पोस्टमार्टम कर शव परिजनों को सुपुर्द किया।