चित्तौड़गढ़ | आदित्य सीमेंट वर्क्स के सीएसआर विभाग द्वारा अपनी सीएसआर गतिविधियों के तहत शैक्षणिक क्षेत्र में ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ ग्रामीण विकास केन्द्र पर किया गया। इसके अन्तर्गत मुख्यतया तीन प्रशिक्षण शिविर ब्यूटी पार्लर, कम्प्यूटर एवं सिलाई प्रशिक्षण दिया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता रंजना सिंह अध्यक्षा, झंकार सेवा समिति ने की। विशिष्ट अतिथि शिखा शर्मा, कीर्ति बोरी, वीकुमार एवं झंकार सेवा समिति की विशिष्ट सदस्याएं उपस्थित थीं। कार्यक्रम में संस्थान के निकटवर्ती गांवों व विद्यालयों के 150 छात्र/छात्राओं ने पंजीयन कराया। कार्यक्रम में आगे महिला मण्डल की सदस्यों द्वारा नेकी की दीवार का शुभारंभ किया गया।