पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बसपा की रथयात्रा 21 को चित्तौड़ आएगी

बसपा की रथयात्रा 21 को चित्तौड़ आएगी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चित्तौड़गढ़ | बहुजन समाज पार्टी के तत्वावधान में प्रदेश स्तरीय सत्ता प्राप्ति संकल्प रथयात्रा चित्तौड़गढ़ कलेक्ट्री के सामने पहुंचेगी। प्रदेश महासचिव जगदीशचंद्रपाल ने बताया कि यह रथयात्रा 21 मई सुबह भीलवाड़ा से रवाना होकर, गंगरार, चन्देरिया होती हुई सुबह 10 बजे कलेक्ट्रेट चौराहा पहुंचेगी। जहां विधायक दल के नेता पूरणमल सैनी, विधायक मनोज सिंह न्यांगली, राष्ट्रीय महासचिव धर्मवीर सिंह अशोक, प्रदेश प्रभारी डाॅ. विजय प्रतापसिंह, सुमरतसिंह जहाजी, जयप्रकाश सिंह, भगवानसिंह बाबा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डूंगरराम गेदर इत्यादि कार्यकर्ताओं को सं‍बोधित करेंगे। इसके बाद यह रथयात्रा छोटीसादड़ी पहुंचेंगी। जहां गांधी चौराहा पर रथयात्रा का स्वागत किया जाएगा वहां से यह जाखमिया से प्रतापगढ़ पहुंचेगी।

खबरें और भी हैं...