पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कर्नाटक में येदी की हार पर कांग्रेस में जश्न

कर्नाटक में येदी की हार पर कांग्रेस में जश्न

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
निम्बाहेड़ा. मंडी चौराहा पर कर्नाटक में लोकतंत्र की जीत पर जश्न मनाकर आतिशबाजी करते हुए कांग्रेसजन।

भास्कर संवाददाता | चित्तौड़गढ़

कर्नाटक भाजपा के नवनियुक्त सीएम येदियुरप्पा के बहुमत के अभाव में इस्तीफा देते ही जिलेभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गई। कई जगह आतिशबाजी हुई। कुछ नेताओं ने इसे राज्य के पूर्व सीएम अशोक गहलोत सहित पार्टी के कुछ नेताओं की कुशल रणनीति को बताया। पूर्व विधायक सुरेंद्रसिंह जाड़ावत की अगुवाई में कांग्रेसजनों ने हर्ष मनाते हुए कहा कि कर्नाटक में भाजपा के तमाम प्रयास करने के बावजूद सत्य की जीत हुई। जाड़ावत ने कहा कि राहुल गांधी के मार्गदर्शन में अभा संगठन महासचिव अशोक गहलोत, गुलामनबी आजाद व मल्लिकार्जुन खडगे जैसे नेताओं के सियासी अनुभव का फायदा मिला। इन नेताओं की कुशल रणनीति से ही भाजपा को आखिरकार घुटने टेकने पर मजबूर होना पड़ा। इस विजय से देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा हुआ है।

निंबाहेड़ा | शनिवार को ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पुरूषोत्तमलाल झंवर के नेतृत्व में वाहन रैली निकाली व आतिशबाजी की गई।

खबरें और भी हैं...