चित्तौड़गढ़ | श्रीपरशुराम रामायण मंडल चित्तौड़ के तत्वावधान में रविवार सुबह 11 बजे से सुंदरकांड पाठ श्रीहरिओम मौड़ के द्वारा शनिमहाराज मंदिर परिसर, आली भदेसर में होगा। श्रीपरशुराम रामायण मंडल संस्थापक हरिओम मौड़ ने बताया कि श्रीसीता-राम व श्रीबालाजी महाराज की झांकी सजाई जाएगी। पाठ के बाद महाआरती कर प्रसाद का वितरण किया जाएगा।