पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पानी व बेटी बचाने का किया आह्वान

पानी व बेटी बचाने का किया आह्वान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चित्तौड़गढ़ | गिलूंड माहेश्वरी समाज द्वारा नगर माहेश्वरी सभा की नवगठित कार्यकारिणी का अभिनंदन समारोह शुक्रवार रात्रि में गिलूंड में हुआ। बैठक में जल बचाओ अभियान, बेटी बचाओ अभियान, स्वच्छ गांव बनाओ का आह्वान किया

माहेश्वरी समाज गिलूंड अध्यक्ष गोपाल मूदड़ा, नगर माहेश्वरी सभा चित्तौड़गढ़ अध्यक्ष सत्यनारायण आगाल, महामंत्री राजेश इनाणी, सचिव सुनील कलंत्री, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यनारायण इनाणी, विशिष्ट संरक्षक रामेश्वरलाल काबरा, उपाध्यक्ष धमेंद्र सोमानी, प्रवक्ता लक्ष्मीनारायण डाड सहित रमेश लड्ढा व अखिलेश बसेर का मेवाड़ी पाग पहनाकर गिलूंड माहेश्वरी समाज के वरिष्ठ सदस्य भैरूलाल पोरवाल, दीपचंद जागेटिया, बाबूलाल मंत्री, श्यामसुंदर काबरा, नारायण जागेटिया, जगदीश पोरवाल ने स्वागत किया। बैठक संयोजक भगवतीप्रसाद पोरवाल, गिलूंड ने आभार जताया। बैठक में शिवप्रकाश, प्रदीप, प्रहलाद पोरवाल, गोविंद मूंदड़ा, रामलाल, बाबूलाल, श्याम, अभिषेक जागेटिया, मुकेश काबरा राजेश व शिवमंत्री ने महेश नवमी उत्सव के लिए सुझाव दिए।

खबरें और भी हैं...