चित्तौड़गढ़ | राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जालौर में हुए प्रदेश महासमिति अधिवेशन के चुनाव में गंगरार निवासी अरविंद व्यास प्रदेश महामंत्री निर्वाचित हुए। संगठन के चित्तौड़गढ़ उपशाखा अध्यक्ष राजेंद्र व्यास ने बताया कि व्यास पूर्व में पांच साल जिलाध्यक्ष एवं जिला मंत्री सहित तीन बार प्रदेश उपाध्यक्ष पद एवं पांच वर्ष तक प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं।