चित्तौड़गढ़ | किसानों को गुणवत्ता युक्त एवं अनुदान पर प्रमाणित बीज उपलब्ध कराए जाने के उद्देश्य को लेकर कृषि विभाग एवं बीज निगम की ओर से कृषि समृद्धि रथों काे गुरुवार को पंस परिसर से प्रधान प्रवीणसिंह राठौड़ ने रवाना किया।
उप निदेशक कृषि (विस्तार) भूपेंद्रसिंह राठौड़ ने बताया कि राजस्थान स्टेट सीड्स कॉर्पोरेशन लि. द्वारा जिले में कुल 11 कृषि समृद्धि रथ 30 जून तक चलाए जाएंगे, जो न्याय आपके द्वार शिविर स्थल पर भी उपलब्ध रहेंगे। प्रधान प्रवीणसिंह राठौड़ ने कहा कि किसान अब खरीफ फसलों के प्रमाणित एवं एवं गुणवत्ता युक्त बीज ले। बीडीओ धनसिंह राठौड़, डा. एसएल जाट, रमेश आमेटा, नरेंद्रपाल सिंह, हेमराज, अंशु चौधरी, मुकेश धाकड़, उदयलाल गौड़ आदि अधिकारी उपस्थित थे।