भास्कर संवाददाता | चित्तौड़गढ़
जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति दिशा की प्रथम त्रैमासिक की बैठक सांसद सीपी जोशी की अध्यक्षता में 19 मई को दोपहर दो बजे जिला परिषद के ग्रामीण विकास अभिकरण सभागार में होगी।
सदस्य सचिव ने बताया कि पूर्व में 28 नवंबर को हुई बैठक के बिंदुओं पर चर्चा होगी। बैठक में सांसद जोशी के अलावा यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी, जिला प्रमुख लीला जाट, विधायक अर्जुनलाल जीनगर, चंद्रभानसिंह आक्या, गौतम दक, सुरेश धाकड़ के अलावा जिले के प्रधान, नगर निकायों के अध्यक्षों को आमंत्रित किया गया है। बैठक में मनरेगा, दीनदयाल अंत्योदय योजना, दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल योजना, डिजिटल इंडिया, सर्वशिक्षा, उज्जवला योजना सहित 37 बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी।