पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चित्तौड़गढ़, मंगलवाड़ में समर कैंपों में बच्चे सीख रहे हुनर

चित्तौड़गढ़, मंगलवाड़ में समर कैंपों में बच्चे सीख रहे हुनर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | चित्तौड़गढ़

जिला मुख्यालय पर नीरजा मोदी एवं मंगलवाड़ में यूएस ओस्तवाल इंटरनेशनल स्कूल तथा दैनिक भास्कर के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे समर कैंपों में बच्चों ने गुरुवार को विशेषकर योगा का अभ्यास कर स्वस्थ रहने के टिप्स जाने। इसके अलावा भी विविध एक्टिविटी में उत्साह दिखाया।

मंगलवाड़ स्थित यूएस ओस्तवाल इंटरनेशनल स्कूल मंगलवाड में समर बूम गुरुवार को बच्चों ने आसन, सूर्य नमस्कार (योग) के साथ दिन की एक्टिविटी की शुरुआत की। यूएस ओस्तवाल के निदेशक विजय ओस्तवाल ने बताया कि समर बूम में विशेषकर छात्राएं लिरिक्स हिपहॉप (नृत्य) के संग बेसिक पंचिंग एंड किकिंग (सेल्फ डिफेंस-आत्मरक्षा) के गुर सीख रही है। छात्राओं ने बताया कि सेल्फ डिफेंस सीखने से आत्मविश्वास डवलप हो रहा है। यहां बताए गए टिप्स आपातकाल स्थिति से निबटने में कारगर साबित होंगे। इसके अलावा विद्यार्थी पिकॉक हैंड एक्सप्रेशन (आर्ट एंड क्राफ्ट), सिन्थेसाइजर और कॉन्गो (म्यूजिक), मशरूम फ्लोटिंग, बबलिंग (तैराकी) की कक्षाओं में भाग लेकर अपनी प्रतिभा को निखारने में मशगूल है। नीरजा मोदी स्कूल में डांस सहित संगीत विद्या सीखने रुचि ले रहे छोटे-छोटे विद्यार्थी।

नीरजा मोदी, यूएस ओस्तवाल इंटरनेशनल स्कूल व दैनिक भास्कर के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे समर कैंप

समर कैंप का लोगों लगाए

उदयपुर रोड स्थित नीरजा मोदी स्कूल में विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के लिए चल रहे समर कैंप के चौथे दिन गुरुवार को छोटे-छोटे बच्चे खासकर डांस सहित संगीत विद्या सीखने में मशगूल दिखे। स्कूल निदेशक प्रशांत वाजपेयी ने बताया कि डांस, एरोबिक्स व वाद्ययंत्रों के साथ संगीत की कक्षाओं में विशेष रुचि ले रहे हैं। छोटे-छोटे बच्चे महज दो दिन दिनों में सरगम सीख चुके हैं। इसके अलावा योगा, बच्चों ने आर्ट एंड क्राफ्ट, स्पोकन इंग्लिश, फ्रेंच, पर्सनालिटी डवलपमेंट की कक्षाओं में भी बच्चे विशेष रुचि दिखा रहे हैं। उल्लेखनीय है कि इस कैंप के माध्यम से नन्हे-मुन्हे बच्चों से लेकर बड़े बच्चों 16 वर्ष तक की सीखने के प्रति जिज्ञासा बढ़ी है। यह कैंप 31 मई तक चलेगा। दैनिक भास्कर इस आयोजन का मीडिया पार्टनर है।

खबरें और भी हैं...