चित्तौड़गढ़ | प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक राजेंद्र सेन ने कन्हैयालाल गाडरी बिलिया को प्रकोष्ठ के चित्तौड़गढ़ ग्रामीण ब्लॉक का अध्यक्ष नियुक्त कर कार्यकारिणी गठन के निर्देश दिए। बताया गया कि गाडरी को गत साल अक्टूबर माह में ही प्रदेशाध्यक्ष श्रवण तंवर ने ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी थी। अब प्रदेश संयोजक राजेंद्र सेन ने उन्हें पुनः जिम्मेदारी दी है।