इनाणी सिटी सेंटर पर एक शाम सेन महाराज के नाम भजन संध्या 21 को
भास्कर संवाददाता | चित्तौड़गढ़
राष्ट्रीय नाई महासभा, जिला सेन समाज के तत्वावधान में 21 मई को एक शाम सेन महाराज के नाम भजन संध्या होगी।
जिला प्रवक्ता मुकेश सेन ने बताया कि इनाणी सिटी सेंटर में 21 मई को होने वाली भजन संध्या में राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों के म्यूजिकल ग्रुप प्रस्तुतियां देंगे। गोकुल शर्मा, राजु रावल, श्रवण सेंदरी, नरेश प्रजापत, निशा कुड़ी, पुसालाल, शम्भू मीणा, युवराज मेवाड़ी, बनवारी सेन डोराई, राजु जांगीड़, लादू सेन, प्रेमशंकर जाट, शंकर गुर्जर, किशन गाडरी, छोटा राजू रावल, भेरूलाल सेन कन्नौज प्रस्तुति देंगे। राखी रंगीली, हंसा रंगीली, काजल मेहरा, पूजानाथ, कृष्णा रंगीली, नीलू रंगीली, सुमन, शारदा, संपत द्वारा नृत्य प्रस्तुति की जाएगी। रमेश कुमावत कारोई, दीपक रावल, कमला ठाला की हास्य प्रस्तुति होगी। मां हिंगलाज साउंड उदयपुर, किशन डांगी, प्रकाश डांगी, श्रीवीर तेजाजी साउंड बोजुन्दा, सोनू सेन तथा सांवरिया सेन के निर्देशन में होगा। कार्यक्रम को लेकर समाज के पदाधिकारियों ने गांवों के दौरे किए।