एक ही छत के नीचे समर कैंप में विविध एक्टिविटी सीख रहे विद्यार्थी
चित्तौड़गढ़ | उदयपुर रोड स्थित नीरजा मोदी स्कूल में विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने के लिए चल रहे समर कैंप के तीसरे दिन विविध एक्टिविटी में विद्यार्थियों ने उत्साह दिखाया। तीसरे दिन कैंप की गतिविधियों का शुभारंभ सरस्वती वंदना के साथ हुआ।
स्कूल निदेशक प्रशांत वाजपेयी ने बताया कि बच्चों ने आर्ट एंड क्राफ्ट, डांस, योगा, स्पोकन इंग्लिश, फ्रेंच, पर्सनलीटी डवलपमेंट, एरोबिक्स व वाद्ययंत्रों के साथ संगीत के प्रति अत्यधिक रूचि दिखाई। बच्चों ने कहा कि इस कैंप में खास बात यह देखने को मिल रही है कि प्रशिक्षित फैकल्टी इस कदर कक्षाएं ले रहे जैसे हम हमारे घर में यह सब सीख रहे हैं। इस कैंप के माध्यम से नन्हे-मुन्हे बच्चों से लेकर बड़े बच्चों 16 वर्ष तक की सीखने के प्रति जिज्ञासा बढ़ी है। यह कैंप 31 मई तक चलेगा। दैनिक भास्कर इस आयाेजन का मीडिया पार्टनर है। कैंप में बच्चों के लिए योगा मेडिटेशन, डांस, आर्ट एंड क्राफ्ट, स्पोकन इंग्लिश, कर्राटे, कम्प्यूटर, पर्सनालिटी डवलपमेंट, एरोबिक्स एवं फ्रेंच-जर्मन लेग्वेज भी सिखाई जा रही है।