- Hindi News
- National
- सामाजिक सुरक्षा पेंशन और पालनहार योजना में लापरवाही न बरतें : कलेक्टर सिंह
सामाजिक सुरक्षा पेंशन और पालनहार योजना में लापरवाही न बरतें : कलेक्टर सिंह
चित्तौड़गढ़ | सामाजिक सुरक्षा पेंशन की स्वीकृति एवं नवीन पालनहार योजना के संबंध में निर्देश संबंधित अधिकारियों को जारी किए गए हैं। इसके तहत कलेक्टर इंद्रजीत सिंह ने सामाजिक सुरक्षा पेंशनरों के पात्र व्यक्तियों का ग्राम सचिव, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं प्री कैंप दल द्वारा प्रभावी सर्वे कराकर पात्रताधारियों के आवेदन पत्र न्याय आपके द्वार शिविर तिथि से पूर्व ऑनलाइन कराने, ऑनलाइन स्वीकृति जारी करने से पूर्व दस्तावेजों की गहन जांच एवं ऑनलाइन डाटा से मिलान करने के उपरांत ही स्वीकृति आदेश जारी करने को कहा है। कलेक्टर ने पोर्टल पर किसी भी स्तर की आईडी पर लंबित सामाजिक सुरक्षा पेंशन आवेदनों का शिविर से पूर्व निस्तारण करवाने, प्री कैम्प सर्वे में ऐसे सभी विधवा/दिव्यांग/पेंशनर्स के बच्चों का चिन्हीकरण कराने को कहा। साथ ही उनके आनॅलाइन आवेदन तैयार करवाने तथा जिन आवेदकों के आवेदन पत्रों में आनॅलाइन आक्षेप है आदि की सूची सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा एक सप्ताह पूर्व शिविर प्रभारी अधिकारी को उपलब्ध कराई जाएगी।