शनि जयंती; नया खेड़ा में हुआ आर्केस्ट्रा
चित्तौड़गढ़ | शनि जयंती पर आयोजित तीन दिवसीय मेला नया खेडा (पांडोली ) में मेले के अंतिम दिन दिन में महाप्रसाद का आयोजन रखा। रात्रि को आर्केस्ट्रा कार्यक्रम रखा।प्रचार मंत्री लाला गुर्जर पांडोली ने बताया कि समापन समारोह के मुख्य अतिथि प्रधान प्रवीण सिंह राठौड़ थे। विशिष्ट अतिथि पांडोली इकाई अध्यक्ष माधु गुर्जर, लाला गुर्जर थे। आभार शनि महाराज कमेटी के अध्यक्ष गणपत गुर्जर जताया। समारोह रात्रि चार बजे तक चला।