चित्तौड़गढ़| श्रीपरशुराम रामायण मंडल के तत्वावधान में गुरुवार शाम साढ़े सात बजे से धनेतकलां गांव में बावडी वाले सगस बावजी स्थान पर संगीतमय पाठ होगा। सुरेशचंद्र शर्मा निंबाहेड़ा वाले की ओर से होने वाले पाठ में सीता-श्रीराम व श्री बालाजी महाराज की झांकी सजाई जाएगी।