पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चित्तौड़गढ़ सहकारी भूमि विकास बैंक की सभी शाखाओं पर अब किसानों को दुपहिया वाहन ऋण भी मिलेगा

चित्तौड़गढ़ सहकारी भूमि विकास बैंक की सभी शाखाओं पर अब किसानों को दुपहिया वाहन ऋण भी मिलेगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | चित्तौड़गढ़

अभी तक किसानों को कृषि या भूमि से संबंधित ही लोन सहकारी भूमि विकास बैंक के माध्यम से मिलता था, लेकिन प्रदेश में चित्तौड़गढ़ सहकारी भूमि विकास बैंक ने नवाचार करते हुए दुपहिया वाहन के लिए लोन देने का निर्णय लिया है। इस योजना के तहत ऋण का लाभ चित्तौडगढ सहकारी भूमि विकास बैंक से जुड़ी जिले की सभी आठ शाखाओं में मिलेगा। इस संबंध में चित्तौडगढ मुख्यालय पर लोन के पोस्टर का विमोचन बैंक अध्यक्ष कमलेश पुरोहित, बेगूं विधायक सुरेश धाकड़ सहित अतिथियों ने किया।

बुधवार दोपहर में पत्रकारों को जानकारी देते हुए बैंक के अध्यक्ष कमलेश पुरोहित ने बताया कि पहली बार दुपहिया वाहन खरीदने की सुविधा किसानों को प्रदान करने के लिए नवाचार किया है। कारण कई किसानों को दुपहिया वाहन खरीदने के लिए दूसरे बैंकों या फाइनेंस के चक्कर काटने पड़ रहे हैं तथा अधिक ब्याज दर पर लोन लेना किसानों की मजबूरी बनी है। इसलिए किसानों के हित में नवाचार करते हुए भूमि विकास बैंक ने यह निर्णय लिया है। चित्तौड़गढ़ भूमि विकास बैंक की जिला मुख्यालय की शाखा सहित कपासन, निम्बाहेड़ा, बेगूं, रावतभाटा, बड़ीसादड़ी सहित जिले में आठ ब्रांचों से किसान उक्त लोन के लिए आवेदन कर सकेंगे। योजना के तहत बैंक द्वारा वाहन खरीदी के लिए 75 प्रतिशत राशि प्रदान की जाएगी। यह ऋण पांच साल में आसान किश्तों में किसान जमा करा सकेंगे। विधायक सुरेश धाकड़ ने बताया कि यह नवाचार से जिले के किसानों के लिए सौगात बनकर सामने आया है। इस मौके पर प्रधान कार्यालय के संजय शर्मा सहित संचालक मंडल सदस्य मौजूद थे।

चित्तौड़गढ़. सीकेएसबी में नई ऋण योजना के फोल्डर का विमोचन करते अतिथि।

खबरें और भी हैं...