लावारिस घूमते मिला बालक, किशोर गृह भेजा
चित्तौड़गढ़ | कोतवाली थाना क्षेत्र में लावारिश घूम रहे 15 वर्षीय एक विमंदित बालक को बाल कल्याण समिति ने राजकीय किशोर गृह में आश्रय दिया। बालक जोधपुर जिले के एक धार्मिक स्थल पर परिवार से बिछुड़ कर चित्तौड़गढ़ पहुंच गया। बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष डॉ. सुशीला लड्ढा ने बताया कि बुधवार को कोतवाली क्षेत्र में एक पंद्रह वर्षीय विमंदित बालक के लावारिस घूमते मिलने की सूचना पर कोतवाली के एएसआई भूर सिंह राणावत, सिपाही शैतानसिंह ने बालक को संरक्षण में लेकर उसे बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया। पूछताछ में बालक ने अपना नाम नागौर जिला निवासी 15 वर्षीय भवानीसिंह पुत्र रघुवीरसिंह राठौड़ व माता का नाम राजु बताया। समिति के सदस्यों ने बालक के बयान लेकर प्रारुप तैयार किया व काउंसलिंग की। बालक ने बताया कि वह नागौर जिले बुटाटी धाम का रहने वाला है।