भीलों का झोंपड़ा में बच्चों को कपड़े बांटे
चित्तौड़गढ़ | हिन्दुस्तान जिंक की ओर से आंवलहेडा पंचायत के भीलों का झोंपड़ा में संचालित खुशी बाल विकास केंद्र के बच्चों को पहनने के लिए कपड़ों सहित स्टेश्नरी, टिफिन एवं पानी की बॉटल वितरित की गयीं। इस बस्ती के 21 बच्चों को हिन्दुस्तान जिंक के सीएसआर कार्यक्रम वी-कनेक्ट के तहत कर्मचारियों द्वारा ये सामग्री उपलब्ध कराई गई है। ग्रामीणों के साथ ही चंदेरिया लेड जिंक स्मेल्टर के सीएसआर टीम के सदस्य मौजूद थे। जिंक द्वारा तीन गांवों भीलों का झोपड़ा, गुसाई खेड़ा और रूपपुरा में खुशी बाल विकास केन्द्र संचालित किए जा रहे हैं, जहां आंगनवाड़ी केन्द्र संचालित नहीं है।