- Hindi News
- National
- 52 करोड़ की पेयजल परियोजना मंजूर; भैंसरोडगढ़ पंचायत समिति के 38 गांवों व 27 ढाणियों को मिलेगा चंबल का पानी
52 करोड़ की पेयजल परियोजना मंजूर; भैंसरोडगढ़ पंचायत समिति के 38 गांवों व 27 ढाणियों को मिलेगा चंबल का पानी
भास्कर संवाददाता | चित्तौड़गढ़
बेगूं विधायक सुरेश धाकड़ को अपने जन्मदिन पर सीएम ने बधाई देने के साथ ही 52 करोड़ की पेयजल योजना को मंजूरी दी है। यही नहीं काम इतना तेजी से शुरू हुआ कि महज तीन चार दिन बाद ही भैंसरोडगढ़ क्षेत्र की 46 करोड़ की पेयजल योजना के टेंडर जारी हो गए। योजना से भैंसरोडगढ़ पंचायत समिति के 38 ग्राम एवं 27 ढाणियों को लोगों को अब चंबल का पानी मिलेगा।
तीन मई को सुरेश धाकड़ का जन्म दिन था, चार मई की सुबह सीएम का फोन विधायक धाकड़ के पास आया व बधाई दी। विधायक धाकड़ ने भैंसरोडगढ़ क्षेत्र के लोगों को चंबल का पानी पिलाने की मंशा करते हुए पेयजल योजना के लिए डिमांड रखी। इस पर सीएम ने दोनों पेयजल योजना के टेंडर मंजूरी के लिए आश्वस्त किया। इस बात के तीन दिन के बाद ही टेंडर की सारी प्रक्रियाएं शुरू हुई और साढ़े तीन साल से अटकी दो बड़ी पेयजल योजनाओं को गति मिली। विधायक धाकड़ ने बताया कि 14 मई को 46 करोड़ भैंसरोडगढ़ क्षेत्र की पेयजल योजना के टेंडर जारी हुए और 19 को निविदाएं खुलेंगी। इसके अलावा रावड़दा क्षेत्र के लिए 7.74 करोड़ की पेयजल योजना के टेंडर प्रक्रियाधीन है। भैंसरोडगढ़ पेयजल योजना से भैंसरोडगढ़ पंचायत समिति क्षेत्र के 38 ग्राम एवं 27 ढाणियों के लोगों को चंबल का पानी पीने के लिए मिलेगा।
पेयजल योजना
विधायक सुरेश धाकड़ के जन्मदिन पर सीएम राजे ने दिया क्षेत्र को तोहफा
10 क्लस्टर बना करेंगे परियोजना पर काम, ऐसे होगा दो परियोजनाओं पर काम
जलदाय विभाग के एसई एआर खान के अनुसार एक परियोजना 46 करोड़ की है। इसके तहत भैंसरोडगढ़ में एक फिल्टर प्लांट बनेगा। यहां से 38 ग्राम एवं 27 ढाणियों के लोगों को चंबल का पानी पीने के लिए मिलेगा। 10 क्लस्टर बनाकर योजना को मूर्त रूप दिया जाएगा। इसके टेंडर जारी हो चुके है। दूसरी परियोजना सात करोड़ की रावड़दा पंचायत के छह गांवों के लोगों को चंबल का पानी पिलाने के लिए है। इस परियोजना के तहत चंबल-भीलवाड़ा प्रोजेक्ट का आरोली फिल्टर प्लांट से रावड़दा पंचायत के छह गांवों को चंबल का पानी पीने के लिए मिलेगा। इसके टेंडर प्रक्रियाधीन है।