पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • धनेतकलां में रात्रिकालीन ओपन क्रिकेट स्पर्धा शुरू

धनेतकलां में रात्रिकालीन ओपन क्रिकेट स्पर्धा शुरू

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | चित्तौड़गढ़

धनेतकलां स्थित राउमावि खेल मैदान में रात्रिकालीन ओपन क्रिकेट प्रतियोगिता डीपीएल शुरू हुई। अध्यक्षता भाजपा जिला उपाध्यक्ष रणजीतसिंह भाटी ने की।

मुख्य अतिथि सभापति सुशील शर्मा व विशिष्ट अतिथि हिन्दुस्तान जिंक के सीएसआर विशाल अग्रवाल, इकाई अध्यक्ष मुरलीधर शर्मा, सत्यनारायण विजयवर्गीय, ओमप्रकाश शर्मा, मूलचंद शर्मा, प्रिंस शर्मा, मातेश्वरी ग्रुप के भेरूलाल शर्मा, कैप्टन शर्मा, पिंटू शर्मा सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे। उद‌्घाटन मैच मेवाड़ रॉयल चित्तौड़गढ़ वर्सेज प्रताप क्लब अमराणा के मध्य खेला गया। प्रताप क्लब की टीम विजयी रही। दूसरे मैच किला वर्सेज कश्मोर में किला की टीम विजयी रही। अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय लिया।

खबरें और भी हैं...