संगठन का नाम बदला, मनोज अध्यक्ष बने
चित्तौड़गढ़ | अंबेडकर छात्र सेवा संगठन की बैठक अभिमन्यु पार्क में हुई। संरक्षक बाबूलाल रैगर ने पदाधिकारियों के निर्देशन में संगठन की पुरानी कार्यकारिणी को भंग किया। साथ ही संगठन का नाम भी बदल कर अंबेडकर युवा शक्ति संगठन रखा गया। इसमें संरक्षक बाबूलाल रैगर ने सर्वसम्मति से मनोजकुमार बैरवा को नया जिलाध्यक्ष नियुक्त किया। सुरेश खटीक, राधेश्याम सालवी, मुकेश रैगर, दिलकुश रैगर, अनिल बैरवा, दिनेश बैरवा, श्यामलाल रैगर, रोशन जीनगर ने विचार रखे।