पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • स्पिक मैके का इंटरनेशनल कंवेशन तीन जून से खडगपुर में, जिले से 25 सदस्यीय दल भाग लेगा

स्पिक मैके का इंटरनेशनल कंवेशन तीन जून से खडगपुर में, जिले से 25 सदस्यीय दल भाग लेगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | चित्तौड़गढ़

स्पिक मैके अपने छठे अंतरराष्ट्रीय वार्षिक अधिवेशन आईआईटी खड़गपुर की मेजबानी में आगामी तीन से नौ जून तक होगा, जिसमें विश्वभर से 1500 छात्र-छात्राएं भाग लेंगे। राष्ट्रीय सलाहकार माणिक के अनुसार सम्मेलन में 20 से अधिक भारतीय शास्त्रीय संगीत व नृत्यों की प्रस्तुतियां होंगी।

चित्तौड़गढ़ इकाई अध्यक्ष अश्लेष दशोरा ने बताया कि अधिवेशन के लिए 1500 प्रतिनिधि चुने गए हैं। आईआईटी खड़गपुर में इन चयनित प्रतिभागियों के लिए व्यवस्थाएं नि:शुल्क रूप से की जा रही है। चित्तौड़गढ़ से पच्चीस सदस्यीय दल सदस्यीय दल इकाई उपाध्यक्ष संजय कोदली के निर्देशन में हिस्सा लेगा। जिसमें सत्रह विद्यार्थी, पांच अध्यापक और तीन वॉलंटियर शामिल हैं।

इनका मिलेगा सानिध्य

मणिक ने बताया कि सम्मेलन में पद्मभूषण सम्मान प्राप्त प्रोफेसर टी. एन. कृष्णन, विद्वान टी.वी. शंकरनारायणन, बेगम परवीन सुल्ताना, संगीतज्ञ पं. विश्वमोहन भट्ट, विद्वान विकु विनायकरम, रचनाकार जावेद अख्तर, पद्मश्री पुरस्कार सम्मान प्राप्त सितार वादक उस्ताद शाहिद परवेज, शास्त्रीय गायक पं. उल्हास कशालकर, पं. अजय चक्रवर्ती, गुरु घनकांत बोरा, ध्रुपद गायक उस्ताद वासिफउद्दीन डागर, अदाकारा और सामाजिक कार्यकर्ता शबाना आज़मी, पं. सुरेश तलवलकर; शास्त्रीय गायिका श्रुति शाडोलिकर, अश्विनी भिड़े देशपांडे, शेषशट्टी शिवलिंगम, भरतनाट्यम नृत्यांगना प्रियदर्शिनी गोविंद, चित्रवीणा वादक एन रविकिरण सहित प्रसिद्ध कुड़ीयट्टम नर्तक मार्गी मधु, शुभंकर बनर्जी, तबला वादक पं. राम कुमार मिश्र हैं, जो सम्मेलन में शिरकत करेंगे।

खबरें और भी हैं...