प्रशिक्षण में बकरी पालन की जानकारी
चित्तौड़गढ़ | ’कट्स‘ मानव विकास केन्द्र द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र पर बकरी पालन पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार को संपन्न हुआ। ’कट्स’ मानव विकास केन्द्र के समन्वयक गौहर महमूद ने बताया कि प्रशिक्षण के तीसरे दिन सहभागियों ने पशु अनुसंधान केन्द्र बोजुंदा विजिट कर उन्नत नस्ल की बकरी पालन के बारे में जानकारी प्राप्त की। डॉ.. वीरेंद्र सिंह ने अनुसंधान केन्द्र का भ्रमण कराया एवं बकरी पालन की बारीकियां बताई। केन्द्र समन्वयक मदनगिरी गोस्वामी, कार्यक्रम अधिकारी मदन कीर ने आगामी योजना पर प्रकाश डाला। आभार कमलेश शर्मा ने जताया। प्रशिक्षण में पंचायत समिति चित्तौड़गढ़ एवं निंबाहेड़ा के 5 स्वयं सहायता समूह के 20 सदस्यों ने भाग लिया।