हाईकोर्ट बैंच की मांग को लेकर वकीलों ने न्यायिक कार्य नहीं किए
चित्तौड़गढ़ | मेवाड़-वागड़ हाईकोर्ट बैंच की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने बुधवार को न्यायिक कार्यों में भाग नहीं लिया। जिला अभिभाषक संस्थान के सचिव शैलेंद्रसिंह राव ने बताया कि मेवाड़-वागड़ हाईकोर्ट बैंच संघर्ष समिति के संयोजक व पूर्व विधानसभा अध्यक्ष शांतिलाल चपलोत के आमरण अनशन पर बैठने पर जिला अभिभाषक संस्थान ने भी न्यायिक कार्यों में हिस्सा नहीं लेते हुए न्यायालयों में अपनी उपस्थिति नहीं दी।
अधिवक्ताओं ने हाईकोर्ट बैंच की मांग को लेकर प्रदर्शन कर नारेबाजी की। सचिव राव के अनुसार हाईकोर्ट बैंच के समर्थन में संस्थान के अधिवक्ताओं ने पूर्व में भी न्यायालय परिसर के बाहर धरना देकर प्रदर्शन कर चित्तौड़गढ़ आगमन पर सीएम वसुंधराराजे को मेवाड़ वागड़ में हाईकोर्ट बैंच की स्थापना के लिए ज्ञापन दिया था।