किसानों को कृषि के नवाचारों की जानकारी दी, योजनाएं भी बताई
भास्कर संवाददाता | चित्तौड़गढ़
घटियावली में बुधवार को राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) एवं कट्स के सहयोग से किसानों द्वारा संचालित स्वाभिमान किसान वीट प्रोड्युसर के किसान समृद्वि केन्द्र के शुभारंभ हुआ।
मुख्य अतिथि उपनिदेशक कृषि विस्तार भूपेन्द्र सिंह राठौड़ ने कहा कि वर्तमान में किसानों को संगठित होकर कृषि के क्षेत्र में नवाचारों के उपयोग से लागत को करने एवं सामूहिक विपणन से अधिक लाभ प्राप्त करने का एफपीओ सशक्त माध्यम है। किसान वीट प्रोड्यूसर के सीईओ शांतिलाल डागी ने एफपीओ की प्रगति की जानकारी दी। अध्यक्षता दिनेश कुमार झागा उपनिदेशक कृषि एवं पदेन परियोजना निदेशक आत्मा ने की। केवीके से मृद्वा वैज्ञानिक डा. रतनलाल सोलंकी ने ओर्गेनिक खेती के फायदे, सहायक कृषि अधिकारी हेमराज मीणा ने कस्टम हायरिंग सेंटर की जानकारी दी। गौहर महमूद, कृषि पर्यवेक्षक सुरेन्द्र सिंह तंवर, सर्विस प्रोवाईडर रामलाल कुमावत, महिन्द्रा कंपनी के मुख्य प्रबन्धक सत्यनारायण विजयवर्गीय, इफको के क्षेत्रिय प्रबंधक ब्रीजराज मीणा, सीपी सीड्स से पंकज वैष्ण्व, न्युजीवीड्यु सीड्स से अशोक व्यास ने विचार व्यक्त किए। संचालन मदन गिरी गोस्वामी ने किया।