पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • क्रू मेंबर्स ने मनाया काला दिवस, लॉबी के बाहर नारेबाजी

क्रू मेंबर्स ने मनाया काला दिवस, लॉबी के बाहर नारेबाजी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | चित्तौड़गढ़

आल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन अलारसा की ओर से तीन दिवसीय काला दिवस मनाया जा रहा है। कार्यक्रम पश्चिम रेलवे के सभी छह मंडलों रतलाम, बडोद, मुंबई, अहमदाबाद, राजकोट व भावनगर की प्रत्येक लाबी मुख्यालय पर भी सोमवार से शुरू हो गया। चित्तौड़गढ़ व डाॅ. अंबेडकरनगर महू में भी बुधवार को ब्लेक डे मनाया गया।

इसके तहत ब्लेड डे बैज व काली पट‌्टी लगाकर काला दिवस मनाया जा रहा है। ब्लेड विरोध प्रदर्शन के तहत चित्तौड़गढ़ लाबी पर भी बुधवार सुबह दस बजे ब्रांच सचिव का देवस्वरुप, ब्रांच चेयरमैन रमेशचंद साहू, ब्रांच संरक्षक मोहम्मद इस्माइल मंसूरी, ब्रांच सलाहकार बीएल धारीवाल के संयुक्त नेतृत्व में विशाल जांगीड ने विरोध प्रदर्शन करते हुए ज्ञापन पत्र मंडल सहायक यांत्रिक अभियंता को सौंपा गया।

विरोध प्रदर्शन में बड़ी संख्या में कार्मिकों ने भाग लिया। ऑल इंडिया लोकाे रनिंग स्टाफ एसोसिएशन ने रनिंग स्टाफ के किलोमीटर भत्ता का निर्धारण आरएसी-1980 के फार्मूले के अनुसार करते हुए सातवें वेतन आयोग के लागू होने की तिथि से एरियर का भुगतान करने, सेवानिवृत रनिंग स्टाफ के पेंशन निर्धारण में विसंगतियों को दूर कर संशोधित आदेश जारी करने की मांग को लेकर देश भर में तीन दिवसीय काला दिवस मनाने का आह्वान किया है। इसके तहत रतलाम मंडल के सभी लाबियों का रनिंग स्टाफ अपनी मांगों के समर्थन में ब्लेक डे के अंतिम दिन लाबी के बाहर प्रदर्शन कर मांगों से संबंधित ज्ञापन पत्र रेलवे बोर्ड के चेयरमैन के नाम दिया गया। वही रतलाम मंडल मुख्यालय पर डीआरएम को ज्ञापन दिया गया।

चित्तौड़गढ़. क्रू लाबी के बाहर नारेबाजी कर प्रदर्शन करते हुए लोको रनिंग स्टाफकर्मी।

खबरें और भी हैं...