पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पारा 44 डिग्री से पार, रात में तीन डिग्री बढ़ोतरी

पारा 44 डिग्री से पार, रात में तीन डिग्री बढ़ोतरी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | चित्तौड़गढ़

अब बुधवार को फिर से गर्मी ने असर दिखाना शुरू कर दिया। बुधवार को फिर पारा 44 डिग्री पार कर गया। वही न्यूनतम तापमान भी 28 डिग्री पर पहुंच गया। इस कारण अब रात के तापमान में भी एक ही दिन में तीन डिग्री की बढ़ोतरी हो गई।

गत दो-तीन दिनों से आए मौसम में बदलाव के चलते तापमान में तेज गर्मी नहीं थी। बुधवार को अधिकतम तापमान 44.8 और न्यूनतम तापमान 28.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि मंगलवार को ये तापमान क्रमश: 44.2 और 25.7 डिग्री दर्ज किया गया था। बुधवार सुबह दस बजे से ही सूरज की किरणें चुभने लगी। इसके बाद धुंध वाली तेज धूप ने असर दिखाना शुरू कर दिया। मगर दोपहर 12 बजे ही लू के थपेड़ों से हाल बेहाल हो गए। शाम तक गर्म हवा का असर रहा। वातावरण में सिर्फ 16 प्रतिशत तक नमी रही और 30 प्रतिशत बादल छाए रहे। शहर में पखवाड़ेभर पारा 41 डिग्री के ऊपर चल रहा है। स्विमिंग पुल सहित अन्य जलीय स्थलों पर भीड़ देखी जा रही हे। शाम होते ही पार्कों में हर उम्र के लोगों की भीड़ बढ़ जाती है।

44 डिग्री

दिनभर लू चलने से लोग हुए बेहाल, सड़कों पर आवागमन हुआ ठप

अभी आगे भी ये ही स्थिति... मौसम विभाग की वेबसाइट के अनुसार आगे भी यही स्थिति रहने के आसार हैं। तेज गर्मी के चलते दुर्ग पर भी पर्यटक अपेक्षाकृत कम पहुंच रहे हैं, जो पहुंच रहे हैं, वह भी सुबह व शाम के समय ही दुर्ग देखने पहुंच रहे हैं। दूसरे दिन बुधवार को भी सवेरे सूरज उगते ही गर्मी ने असर दिखाना शुरू दिया था। तीन दिन पहले ही अधिकतम तापमान 45 डिग्री पार कर गया था।

इसलिए हुआ ऐसा...पश्चिमी विक्षोभ के कारण पखवाड़ेभर में प्रदेश के मौसम में जबर्दस्त उतार-चढ़ाव रहा है। पश्चिमी जिलों में पाकिस्तान की तरफ से आने वाली हवाएं प्रभावी हो गई है। पश्चिम से आ रही गर्म हवाओं के कारण तापमान में बढ़ रहा है। मंगलवार को आसमान धुंधला रहा। धुंध वाली धूप ने शहरवासियों को सताया।

खबरें और भी हैं...