बैठक में बताई सरकार की उपलब्धियां
चित्तौड़गढ़ | भाजपा सावा ग्रामीण मंडल की बैठक ओछड़ी में हुई। विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, प्रधान प्रवीण सिंह राठौड़ एवं मंडल अध्यक्ष हरिसिंह जाट की उपस्थिति में हुई मंडल की बैठक में विधायक आक्या ने सरकार की उपलब्धियां गिनाई। प्रधान प्रवीण सिंह राठौड़ ने प्रत्येक ग्राम पंचायत मुख्यालय पर लग रहे न्याय आपके द्वार शिविरों की जानकारी दी। सावा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हरिसिंह जाट, सत्यनारायण कुमावत, रतनलाल डांगी, कैलाश गुर्जर, सत्यनारायण सुखवाल, किशन गुर्जर ने भी संबोधित किया। पंस सदस्य झमकूलाल ओड़, भैरूलाल मेनारिया, दशरथ मेनारिया, रामलाल गाडरी, बालूराम जाट आदि मौजूद थे।