यूएस ओस्तवाल स्कूल में समर बूम शुरू
चित्तौड़गढ़ | यूएस ओस्तवाल इंटरनेशनल स्कूल मंगलवाड में 14 से समर बूम शुरू हुआ। यह 30 मई तक चलेगा। इसमें विद्यालय तथा अन्य विद्यालय के छात्र/छात्राएं उत्साह से भाग लेते हुए विविध एक्टिविटी सीख रहे हैं। यूएस ओस्तवाल इंटरनेशनल स्कूल एवं दैनिक भास्कर के संयुक्त तत्वावधान में यह समर बूम जारी है। बुधवार को बच्चों ने आसन, सूर्य नमस्कार (योग), लिरिकल हिपहॉप (नृत्य), बेसिक पंचिंग एंड किकिंग (सेल्फ डिफेंस-आत्मरक्षा), पिकॉक हैंड एक्सप्रेशन (आर्ट एंड क्राफ्ट), सिन्थेसाइजर और कॉन्गो (म्यूजिक), मशरूम फ्लोटिंग, बबलिंग (तैराकी) में भाग लिया। प्रशिक्षित फैकल्टी द्वारा उक्त एक्टिविटी सिखाई जा रही है।