पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फैक्ट्री के लिए निकला श्रमिक लापता

फैक्ट्री के लिए निकला श्रमिक लापता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता| चित्तौड़गढ़

शंभूपुरा थाने में एक महिला ने उसके पति की गुमशुदगी दर्ज कराई है। शंभूपुरा थानाधिकारी प्रभुदयाल ने बताया कि सामरी चौराहा निवासी सीमा गुर्जर ने अपने पति के घर वापस नहीं लौटने पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। जिसमे बताया कि उसका 47 वर्षीय पति दीपक कुमार गुर्जर पुत्र छगनलाल गत 13 मई रात नौ बजे घर से फैक्ट्री जाने को निकला, जो वापस घर नहीं लौटा। उसका फोन भी बंद आ रहा है। दोस्तो ओर रिश्तेदारों से पूछताछ की, लेकिन वह कहीं नहीं गया। फैक्ट्री में पता किया तो बता रहे कि ड्यूटी पर नहीं पहुंचा।

खबरें और भी हैं...