पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फतहप्रकाश महल में अब 3 कला दीर्घा, पर्यटकों के लिए अगले माह खुलेगा

फतहप्रकाश महल में अब 3 कला दीर्घा, पर्यटकों के लिए अगले माह खुलेगा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
चित्तौड़गढ़ | दुर्ग के फतहप्रकाश महल में संचालित राजकीय संग्रहालय में पर्यटक अब अस्त्र-शस्त्र और कला दीर्घा के साथ दुर्ग और फतहप्रकाश महल के मॉडल भी देखेंगे। इस म्यूजियम को आकर्षक बनाने के लिए 6 करोड़ रुपए से कराए जा रहे काम अंतिम चरण में हैं। अंदर व बाहर से मरम्मत व रंगरोगन के बाद महल पूरी तरह निखर उठा है। म्यूजियम जून में फिर से पर्यटकों के लिए खुल जाएगा। फतहप्रकाश महल की दूसरी मंजिल पर तीन कला दीर्घाएं बन रही हैं।

बाहर से भी जगमग होगा महल, दीर्घा में विशेष लाइटिंग : सभी कला दीर्घाएं आकर्षक रंग से चमकेगी। चित्रों के साथ उनके मॉडल भी लाइटिंग के साथ चमकेंगे। छोटी-छोटी विंडो में भी लाइटिंग के जरिए चित्र देखे जा सकेंगे। ये एमडीएफ बोर्ड पर तेलीय रंग से बनाई जा रही हैं। जो लंबे समय तक प्रदर्शित होती रहेंगी, चित्र जिले के ही प्रमुख चित्रकार मुकेश शर्मा पाछुंदा बना रहे हैं। प्रत्येक दीर्घा में फायर सिस्टम, अलार्म है।

मीरा दीर्घा में होगी द्वारिकाधीश मंदिर की छवि

एक को मीरा दीर्घा का नाम दिया है, जिसके एक कक्ष में दीवारों पर द्वारिकाधीश मंदिर की छवि को उकेरा गया है। मुख्य दीर्घा में मीराबाई की कृष्ण भक्ति और उनके जीवन की घटनाएं प्रदर्शित होंगी। इसी दीर्घा में पदमिनी महल, कालिका मंदिर, विजय स्तंभ, जौहर गेट, कीर्ति स्तंभ, रतनसिंह महल के मॉडल प्रदर्शित होंगे।

मां पन्नाधाय दीर्घा भी है प्रस्तावित

इस म्यूजियम में मां पन्नाधाय दीर्घा भी प्रस्तावित है, जिसका काम भी शुरू हो चुका है। इसमें मां पन्नाधाय के जीवन से जुड़ी घटनाएं व उनके बलिदान को प्रदर्शित किया जाएगा। साथ ही इन तीनों कला दीर्घाओं के साथ विजयस्तंभ, एकलिंगनाथ भगवान की छवि, चित्तौड़ के संस्थापक बप्पा रावल, चित्रांगद मौर्य, महाराणा सांगा, कुंभा, प्रताप, फतहसिंह के चित्र आठ गुणा चार की साइज में प्रदर्शित होंगे। ये सभी चित्र तेलीय रंग से बनाए जा रहे हैं। जर्मन कलर का भी उपयोग किया गया है।

युद्ध नीति दीर्घा में बताएंगे चित्तौड़ की सामरिक कला

संग्रहालय में किले के महत्व सहित सामरिक कला व युद्ध व नीति से अवगत कराने के लिए युद्ध नीति दीर्घा बनाई है। जिसमें महल के प्रथम तल की पूर्वी दिशा के कमरों में इस दीर्घा में लकड़ी व शीट से चित्तौड़ फोर्ट की प्राचीर बनाई गई है। फोर्ट का यह मॉडल 24 फीट लंबा, चार फीट चौड़ा व साढ़े दस फीट ऊंचा होगा। पर्यटकों को बताया जाएगा कि 700 एकड़ के दुर्ग पर उस समय होने वाले हमलों से कैसे मुकाबला किया जाता था।

खबरें और भी हैं...