हवाई जहाज से यहां हो सकेगी यात्रा... रामेश्वरम, मीनाक्षी मंदिर मदुरई, तिरुपति, कांचीपुरम, जगन्नाथ पुरी, भुनेश्वर सूर्य मंदिर कोणार्क, वैष्णो देवी, द्वारकापुरी, सोमनाथ, नागेश्वर, काशी, बिहार शरीफ, अमृतसर-आनंदपुर साहिब, श्रवणबेलगोला-मैसूर, सम्मेदशिखर-गया-बोधगया, पावापुरी, शिरडी शनि शिंगनापुर, कामाख्या-गुवाहाटी, उज्जैन महाकालेश्वर, ओंकारेश्वर, हरिद्वार-ऋषि केश-मसूरी-देहरादून, अयोध्या के साथ कोच्चि त्रिशूर, श्री सुब्रह्मण्यम स्वामी मंदिर तीर्थ की यात्रा होगी।
यह दस्तावेज जरूरी... आवेदन देवस्थान विभाग के पोर्टल पर ऑनलाइन ही स्वीकार किए जाएंगे। आवेदक व उसके साथ जाने वाले सहायक दोनों के पास भामाशाह कार्ड होना जरूरी है, जो आधार से लिंक हो।